भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को क्रिकेट के बल्ले से सरेआम पीटने के घटनाक्रम के छह दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को दी गयी नसीहत पर मध्यप्रदेश में राजनीति तेज हो गयी। सूबे में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आकाश को भाजपा से तुरंत निष्कासित किये जाने की मांग की, जबकि भाजपा ने बल्ला कांड के आरोपी विधायक को लेकर नपा तुला बयान देते हुए कहा कि मामले में पार्टी नेतृत्व के हर आदेश का पालन किया जायेगा.
प्रधानमंत्री की नसीहत के बाद कांग्रेस की मांग : आरोपी विधायक को भाजपा से बाहर किया जाये