महाराष्ट्र से एक अजीब और दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आयी है. यहाँ 12 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब पर आत्महत्या से सम्बंधित वीडियोस देखने का असर ऊसपर इतना पड़ा कि उसने खुद को ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना की जानकारी रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया की हंसापुरी की रहने वाली शिखा राठौड़ ने अपने पापा के फ़ोन पे यूट्यूब में आत्महत्या से सम्बंधित कुछ वीडियोस देखे जिसका असर उसके दिमाग पर इतना की उसने ये कदम उठा लिया.
इस घटना के के बारे में बताने हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना से पहले शिखा ने वीडियो से सम्बंधित बात अपने माँ से भी बताई थी. लेकिन माँ को इस बात की जरा सा भी खबर नहीं थी कि शिखा ऐसा कदम उठाने वाली है. उनका कहना है की शनिवार शाम 4 बजे उसको पंखे से लटके हुए देख उनके पैरो तले हट गयी थी. इस घटना के होने के बाद शिखा के घर पे मातम सा छा गया.
पुलिस का कहना है की इस लड़की की ऐसे भयानक कदम उठाने के पीछे क्या कारण था अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस ने इस मामले को दर्ज़ कर लिया है और आगे की जाँच पड़ताल कर रही है.