डेविड धवन अपनी फिल्म कुली न. 1 के सिक्वल बनने की तैयारी कर चुके हैं , जिसमें बालीवुड के एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान काम करती नजर आयेंगी उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे. इस फिल्म में जहाँ वरुण धवन गोविंदा के स्थान पर काम करते नजर आएंगे वहीं सारा करिश्मा कपूर का रोल अदा करते हुए नजर आएँगी.
फिल्म की सूटिंग बैंकाक में होगी मुंबई मिरर के अनुसार विदेशी सूटिंग ख़त्म होने के बाद कुछ सूटिंग्स गोवा में किये जायेंगे जो लगभग 20 दिन तक चलेंगे .
सूत्रों के हवाले से खबर आयी है कि इस फिल्म में सारा के पिता का रोल परेश रावल अदा करेंगे जो कुली न.1 में कादर खान ने होशिआर चन्द बन कर निभाया था .इस फिल्म में परेश एक माडर्न पिता के रूप में ह्यूमरस किरदार के रूप में होंगे जबकि कादर एक रुढ़िवादी पिता बने थे.