चेस्टर ली स्ट्रीट में विश्व कप के 35वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रहा है. सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए लंका का हर हाल में जीतना जरूरी है. चेस्टर ली स्ट्रीट में विश्व कप के 35वें मुकाबले में श्रीलंका का सामना दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रहा है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम सेमी की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, हालांकि वह लंका का खेल बिगाड़ सकती है. श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 203 रन बनाया है. यानी दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे.
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में सम्मान बचाने के अलावा कुछ और नहीं बचा है. 1992 में इस टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप में कदम रखा था और मौजूदा प्रदर्शन उसका वर्ल्ड कप में अभी तक का सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है. उसे सात मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है. फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम इस समय अंकतालिका में 9वें स्थान पर है.