प्रिया सेराव ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
प्रिया सेराव भारतीय मूल की है और उनका का जन्म कर्नाटक के बेलामनु में हुआ था. प्रिया विविधता और बहु-संस्कृतिवाद के ख़िलाफ़ लोगो को जागरूक करने का इरादा रखती है.
ख़िताब जीतने के बाद उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों का शुक्रियादा किया फ़िर बाद में जीत का जश्न भी मनाया. प्रिया भारतीय जरूर है परन्तु वह मिस यूनिवर्स 2019 प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी पेश करेंगी.
26 वर्षीय प्रिया सेराव विक्टोरिया राज्य की नीति सलाहकार है. गुरुवार को मेलबर्न में हुए मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया की प्रतियोगिता में 10 से ज़्यदा फ़िनलिस्टों को हराकर ये ख़िताब अपने नाम किया.
जीत के बाद प्रिया सवार ने कहा, मैंने इससे पहले किसी सौंन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया और मैंने कभी मॉडलिंग भी नहीं की…तो मेरे लिए यह काफी चौंकाने वाला है. ऑस्ट्रेलिया की बेला कासिम्बा दूसरे और विक्टोरियन मैरिजाना रैडमैनोविक तीसरे स्थान पर रहीं. प्रिया सवार संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए इंटर्न के रूप में काम कर चुकी है.