यह तस्वीर दिल्ली एनसीआर, नॉएडा सेक्टर 18मेट्रो के पास की है.यहाँ पर लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर रोजाना इसी तरह सड़क पार करते हैं.इसके ठीक बगल में पुलिस चौकी भी है, जो इस तस्वीर को नजर अंदाज करते हैं.हम तभी इस तरह के तस्वीर को देख पाते हैं, जब तक कोई बड़ी घटना न घाट जाए.
भारत मे हर साल लगभग 1लाख 20हज़ार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं और लगभग 12लाख 70हज़ार लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं.अगर आकड़ो की बात करे, तो भारत मे हर छह मिनट में एक मौत सड़क दुर्घटना में होती है.यह आकड़े भी सिर्फ उन दुर्घटनाओं के हैं जिनके बारे में रिकॉर्ड रहता है.
पुरे कंट्री के मुकाबले अकेले भारत में 10प्रतिशत मौतें सड़क दुर्घटनाओं में होती है. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग एंड रिसर्च सेंटर ( NTPRC ) के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विकित देशो के मुकाबले भारत मे सड़क दुर्घटनाएं तिन गुना अधिक होती है.आकड़े और भी बहुत है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की इन दुर्घटनाओं को रोका कैसे जाए.