राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून 29जून तक आएगा जबकि 30जून तक देश के लगभग सभी प्रमुख राज्य मानसून की बारिश से सराबोर हो जाएंगे। अगले 48घंटे में पूर्वी और उत्तरी राज्यों में तेज़ बरसात कि उम्मीद है. मौसम का हाल बताने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि मानसून अगले दो दिनों के अंदर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र तक फैल जाएगा और इन राज्यों में झमाझम बरसात होगी।
पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में भी अगले 24से 48घंटे के अंदर भारी बरसात होने का अनुमान है. वैसे आपको बता दें कि मॉनसून ने देश के आधे से ज्यादा हिस्सों को कवर कर लिया है और उसकी गति सामान्य है, जिससे उम्मीद की जा सकती है , इस महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक ये पूरे भारत को कवर लेगा।मौसम विभाग के डेटा के अनुसार इस साल मौसम विभाग के 84 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है, भारत में बारिश का मौसम एक जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक रहता है, लेकिन 22 जून तक मॉनसून में औसतन करीब 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।