मसूद अज़हर ज़िंदा या मुर्दा ? पाकिस्तान के मिलिट्री हॉस्पिटल में धमाका

पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक खबर आग की तरह फैल रही है. रावलपिंडी के मिलिट्री हॉस्पिटल में धमाके की खबर दुनिया भर में आग की तरह फैल गई. दावा ये भी किया जा रहा है कि इस हॉस्पिटल में हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन और ग्लोबल टेररिस्ट मसूद अजहरभर्ती था. धमाका इतना बड़ा था कि मसूद अजहर की धमाके में मौत हो गई।

धमाके पर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसिया खामोश हैं, उन्होनें ना तो खबर से इंकार किया और ना ही कुछ प्रतिक्रिया दी. पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर रावलविंडी के मिलिट्री हॉस्पिटल में ब्लास्ट और ब्लास्ट में मसूद अजहर को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. रावलपिंडी के स्थानीय निवासियों के मोबाइल कैमरों में कैद की गई तस्वीर से बड़े धमाके की पुष्टि होती है.

धमाका इतना बड़ा बताया जा रहा है कि करीब 500 मीटर के दायरे में कई इमारतों के शीशे टूट गए है. ये खबर पक्की है कि रावलपिंडी के मिलिट्री हॉस्पिटल में मसूद अजहर का इलाज चल रहा था. पाकिस्तान में वायरल खबर की पड़ताल में कई बातें साफ हुई. मिलिट्री हॉस्पिटल में धुआं निकलता देखा गया और तो और मसूद अजहर इसी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती था। ये सच है कि मसूद अजहर की तस्वीर सामने नहीं आई थी, लेकिन खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी एक इंटरव्यू में कबूला था कि मसूद अजहर की तबीयत काफी खराब है और उसका इलाज चल रहा है। तो क्या मसूद अजहर इस ब्लास्टमें मर गया जैसे दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है?

अब तक इस खबर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, जिस तरह से मिलिट्री हॉस्पिटल में ब्लास्ट की वायरल खबर पर पूरा का पूरा पाकिस्तान खामोश है,न तो अब तक इस खबर का पाकिस्तान अधिकारियों ने खंडन किया और न ही स्वाकार किया…यानी ब्लास्ट में मसूद के मारे जाने की वायरल खबर की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *