दुनिया में जापान अपने टाइम मैनेजमेंट के लिए काफी मशहुर है. यहां के लोग कोई भी काम तय समय के अंदर ही करते है. जापान मे मेट्रो, रेलवे और यहां तक की बसें भी एकदम सही समय पर चलते है. लेकिन 30 मई को यहां करीब एक दर्जन ट्रेन लेट हो गई, जिसका असर सीधे 12,000 यात्रीयों पर पड़ा.
रेलेव ऑपरेटर ने रविवार को बताया कि क्योशो रेलवे द्वारा संचालित दक्षिणी जापान की कुछ लाइनों पर 30मई को बिजली आपूर्ति बाधित रही. इस वजह से कंपनी को मजबूरन 26ट्रेनों और कई दूसरी सेवाओं को निरस्त करना पड़ा. अपनी कार्यक्षमता विशेषकर ट्रांसपोर्ट के मामले में हमेशा टाइम पर रहने वाले जापान में इस घटना के चलते असमंजस और अव्यवस्थता की स्थिति बन गई.
बिजली आपूर्ति में आई इस दिक्कत के एक हफ्ते बाद अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस घटना के आरोपी को ढूंढ लिया गया है. आरोपी और कोई नहीं बल्कि एक घोंघा है. दरअसल, घोंघा रेलवे ट्रैक के पास लगाए गए एक बिजली उपकरण के अंदर चला गया था.
कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, बिजली आपूर्ति में आई इस बाधा के लिए जो जिम्मेदार है उसका पता चल गया है. पहले हमें लगा था कि उसके अंदर कोई जिंदा कीड़ा है, लेकिन वह एक मरा हुआ घोंघा निकला.