पत्रकार प्रशांत की गिरफ्तारी पर भड़की माया

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुये इस कार्रवाई को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, उप्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ अवमानना के सम्बंध में लखनऊ पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर पत्रकार प्रशान्त कनौजिया सहित तीन अन्य को गिरफ्तार किए जाने पर एडीटर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया और अन्य मीडिया प्रतिष्ठानों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बसपा प्रमुख ने इस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुये कहा, लेकिन क्या इससे भाजपा और इनकी सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला है?

कनौजिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर एक महिला, मीडिया के समक्ष योगी आदित्यनाथ को शादी का प्रस्ताव भेजने का दावा करती दिख रही है।

इस पर संज्ञान लेते हुये उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में शुक्रवार रात को कनौजिया के खिलाफ मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *