फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च हुआ Nokia 2.2, जानें कीमत और स्पेक्स

HMD Global ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Nokia 2.2लॉन्च कर दिया है। फोन में 5.71इंच की बड़ी स्क्रीन, फेस अनलॉक फीचर और 3000mAh बैटरी के साथ एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। जानें, फोन की खूबियां और कीमत…

Nokia 2.2के स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया 2.2में 5.71इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1520×720पिक्सल है। टियरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A22प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। नोकिया 2.2को दो वेरियंट – 2GB रैम+ 16GB स्टोरेज और 3GBरैम + 32GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है।

फटॉग्रफी के लिए फोन में सिंगल फ्लैश के साथ 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो AutoHDR और लो लाइट इमेज फ्यूजन जैसी टेक्नॉलजी से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है।

नया फोन ऐंड्रॉयड 9पाई पर चलेगा और जल्द ही इसके लिए Android Q अपडेट भी जारी किया जाएगा। फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। बात की जाए डिजाइन की तो रिफ्लेक्टिव फिनिशिंग के साथ नोकिया 2.2को पोलिकार्बोनेट से तैयार किया गया है। फोन में एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी है।

कीमत और उपलब्धता

ब्लैक और स्टील कलर में पेश किए गए नोकिया 2.2 की सेल भारत में 11 जून से शुरू होगी। इसके 2GB/16GB वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 3GB/32GB वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *