किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार को हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एम. के. सिन्हा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर जिले के मारवाह क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, नतीजतन दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और अभियान अब भी जारी है।

अधिकारियों ने कहा कि इलाके में अब भी तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *