कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्रियों की सूची

कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को आवंटित विभागों की सूची इस प्रकार है :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों वाले विभाग तथा बिना आवंटन वाले अन्य विभागों का प्रभार

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्री

2. अमित शाह : गृह मंत्री

3. नितिन जयराम गडकरी : सड़क एवं राजमार्ग मंत्री तथा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री

4. डी वी सदानंद गौड़ा : रसायन एवं उर्वरक मंत्री

5. निर्मला सीतारमण : वित्त मंत्री तथा वाणिज्य मामलों की मंत्री

6. रामविलास पासवान : उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं जन वितरण मंत्री

7. नरेंद्र सिंह तोमर : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायती राज मंत्री

8. रवि शंकर प्रसाद : कानून एवं न्याय मंत्री, संचार मंत्री तथा इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी त्री

9. हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

10. थावर चंद गहलोत : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

11. सुब्रमण्यम जयशंकर : विदेश मंत्री

12. रमेश पोखरियाल निशंक : मानव संसाधन विकास मंत्री

13. अर्जुन मुंडा : आदिवासी मामलों के मंत्री

14. स्मृति जुबिन ईरानी : महिला एवं बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री

15. हर्षवर्धन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री

16. प्रकाश जावड़ेकर : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री

17. पीयूष गोयल : रेल मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

18. धर्मेन्द्र प्रधान : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री और इस्पात मंत्री ।

19. मुख्तार अब्बास नकवी : अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।

20. प्रह्लाद जोशी : पेट्रोलियम मामलों के मंत्री, कोयला मंत्री तथा खनन मंत्री

21. महेंद्र नाथ पांडे : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री

22. अरविंद गणपत सावंत : भारी उद्योग एवं लोक उद्यम मंत्री

23. गिरिराज सिंह : पशुपालन, दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री

24. गजेंद्र सिंह शेखावत : जल शक्ति मंत्री

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. संतोष कुमार गंगवार : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

2. राव इंद्रजीत सिंह : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

3. श्रीपद यसो नाइक : आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक उपचार, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रक्षा मंत्रालय में राज्यमंत्री।

4. जितेंद्र सिंह : पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।

5. किरण रिजिजू : युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री।

6. प्रह्लाद सिंह पटेल : संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

7. राज कुमार सिंह : ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री।

8. हरदीप सिंह पुरी : आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।

9. मनसुख एल मंडाविया : जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *