वॉट्सऐप ऐप में कई अहम बदलाव, अब आपकी प्रोफाईल फोटो कोई नहीं डाउनलोड कर पायेगा

सोशल मीडिया साइट फेसबूक की स्वामित्व वाली पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स को लुभाने के लिए या यूं कहें कि बेहतर एक्सपीरीएंस देने के लिए लगातार अपने ऐप में बदलाव लाता रहता है. अब वॉट्सऐप अल्बम ले-आउट और ऑडियो फॉरमेट में बदलाव जैसे फीचर्स ऐप में लाने वाला है।

साथ ही वॉट्सऐप अब उस फीचर को बंद कर सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स दूसरों की प्रोफाइल फोटो को अपने डिवाइस में सेव कर सकते थे। अभी यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स की वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो ओपन करने पर शेयर का ऑप्शन मिलता है और इसपर टैप करके वे प्रोफाइल फोटो सेव कर सकते हैं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल के टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोग्राम से टेस्टर्स को लेटेस्ट वॉट्ऐप बीटा अपडेट iOS के लिए v2.19.60.26 दिया गया है। फिलहाल इन फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है और अगले iOS अपडेट में इसे सभी यूजर्स के लिए ऑफिशली रोलआउट किया जा सकता है।

ऐंड्रॉयड यूजर्स को यह अपडेट कब मिलेगा, इस बारे में कोई अपडेट्स सामने नहीं आए हैं। वॉट्सऐप में अब तक यूजर्स को मिलने वाला प्रोफाइल फोटोज डाउनलोड करने का ऑप्शन भी जल्द ही हटाया जा सकता है। इसके बाद यूजर्स दूसरों के प्रोफाइल फोटो डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *