जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब आरएसएस वाले अंग्रेजों की चमचागिरी कर रहे थे :प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान अभी बाकी है बता दें, अंतिम चरण यानि सातवें चरण में कूल 8 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. जिसे लेकर सभी सियासी पार्टीयां जनता के बीच लगातार जनसभाएं संबोधित कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज यानि मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव औऱ पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी बनी प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

इस दौरान उनके साथ स्टेज पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर राफेल को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वो इतने बड़े रक्षा विशेषज्ञ हैं कि उन्होंने खुद तय किया कि प्लेन कौन बनायेगा? जिसने अपना जीवन में कभी प्लेन नहीं बनाया है वह बना देगा. उन्होंन सोचा- मौसम क्लाउडी है रडार में नहीं आयेंगे.

वहीं, पंजाब में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने आरएसएस पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा- कि जब पूरा पंजाब देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था तब आरएसएस वाले अंग्रेजों के चमचागिरी कर रहे थे. प्रियंका ने आरएसएस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने कभी आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *