बॉक्सर विजेंदर सिंह के घर लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले ही खुशखबरी आई गई है. जी हाँ विजेंदर सिंह बेटे के पिता बन गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी. जिसके बाद यूज़र्स ने विजेंदर के लिए अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए विजेंदर को पिता बनने की ढेर सारी बधाई दी.
बता दें, उन्होंने साल 2011 में अर्चना सिंह के साथ शादी की थी. भारतीय बॉक्सर का जन्म 29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था. उनके पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज में बस ड्राइवर रहे हैं. विजेंदर सिंह एक बेहद सामान्य परिवार से आते हैं.
विजेंदर 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली से अपना भाग्य आजमा रहे हैं. पूरे इलेक्शन कैंपेनिंग के दौरान विजेंदर सिंह बोलते रहे कि वे किसान के बेटे हैं इसलिए जनता के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ेंगे.