OnePlus 7 की लॉन्चिंग के मौके पर, Jio दे रहा 5400 रु. कैशबैक समेत 9,300रु. तक के फायदे

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी OnePlus 7 और OnePlus 7Pro की लॉन्चिंग का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फैंस का इंजतार अब खत्म होने को है। आज इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया जाएगा। वनप्लस की लॉन्चिंग के साथ रिलायंस जियो Beyond Speed Offer दे रहा है। इस ऑफर के तरह रिलायंस जियो 9,300 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रहा है। इसमें जियो 5,400 रुपए तक का कैश बेनिफिट भी दे रहा है।

मिलेंगे ये ऑफर्स

Jio इस ऑफर के तहत बायर्स को 5,400 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 299 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगा। यह कैशबैक 150 रुपये के 36 वाउचर्स के फार्म में मिलेगा। इसके अलावा जूमकार के जरिए 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 1,550 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस बायर्स को बस बुकिंग पर 15 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा चुम्बक पर भी 350 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus 7 स्मार्टफोन OnePlus 6T का सक्सेसर फोन है। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी का दावा है OnePlus 7 और इसका प्रो वर्जन मार्केट में मौजूद सभी प्रीमियम स्मार्टफोन्स से बेहतर होगा। इस स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर्स मौजूद है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन 5G सपॉर्ट के साथ आएगा। इस बार कंपनी दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च करेगी। यह पहला मौका है जब कंपनी एक साथ दो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक OnePlus 7 Pro की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये हो सकती है। OnePlus 7 इसका टोन्ड डाउन वर्जन है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *