दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अब्दुल माजिद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है.इस आतंकी के ऊपर 2 लाख का इनाम था.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच की स्पेशल सेल कई दिनों इस फरार आतंकी की तालाश थी. खुफिया सूचना के आधार पर माजिद बाबा को शनिवार शाम श्रीनगर से गिरफ्तार किया है.
Abdul Majeed Baba, a Jaish-e-Mohammad terrorist with a Rs 2 lakh reward on his head, who was arrested in Srinagar, J&K on 11th May brought to Delhi on transit remand.
ANI (@ANI) May 14, 2019
जैश आतंकी माजिद 2007 में दिल्ली के दीन दयाल मार्ग पर हुए शूट आउट के बाद फरार हो गया था. इस शूट आउट के बाद 3 कश्मीरी और एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़े गए थे, निचली अदालत ने इन्हें बरी कर दिया था जबकि दिल्ली हाइकोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी. लेकिन माजिद तबसे ही फरार चल रहा था, इसके साथ एक अन्य फरार आतंकी को भी स्पेशल सेल ने पिछले महीने कश्मीर से ही पकड़ा था.
आतंकी जम्मू के सोपोर का रहने वाला है.