टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने पोस्टेपड प्लान्स में कई बदलाव किए हैं। इसके साथ ही यूजर लॉयल्टी को देखते हुए Airtel Thanks प्रोग्राम को भी दोबारा पेश किया गया है जिसके तहत कई एक्सक्लूसिव बेनिफट्स दिए जा रहे हैं। प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को दिए जाने वाले बेनिफिट्स के बीच फीचर फोन यूजर्स की एक शिकायत थी कि उनके लिए कंपनी कोई भी प्लान पेश नहीं कर रही है।
इसी शिकायत को दूर करने के लिए Airtel ने अपने फीचर फोन यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है जिसके तहत उन्हें 10 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान का नाम है Mera Naya Feature Phone रिचार्ज। इसकी कीमत 597 रुपये है।
Airtel Mera Naya Feature Phone रिचार्ज की डिटेल्स:
नए पैक के तहत फीचर फोन यूजर्स को कई अतिरिक्त बेनिफिट्स दिए जाएंगे। यूजर्स को Mera Naya Feature Phone रिचार्ज में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। साथ ही 10 जीबी डाटा भी दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 168 दिनों की होगी। इसके अलावा 28 दिन के लिए 300 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे।
अगर आपके पास बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, यूपी-ईस्ट, यूपी-वेस्ट, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश जैसे सर्किल्स में 4G या नॉन- 4G डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं और उसका IMEI नंबर 30 दिन या उससे पुराना है तो आपको अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉल्स समेत 10 जीबी डाटा दिया जाएगा।
इसकी वैधता 140 दिन की होगी। इसके अलावा 28 दिन के लिए 300 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इसके अलावा दूसरे हैंडेसट्स में बेनिफिट्स तो यही रहेंगे बस वेधता 112 दिन की हो जाएगी।