अलवर गैंगरेप: मायावती का मोदी पर पलटवार- ‘राजनीतिक लाभ के लिए खुद की पत्नी को छोड़ने वाला कैसे दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कर सकता हैं’

अलवर गैंगरेप के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने पलटवार किया है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप की घटना पर चुप थे. वह गैंगरेप के मामले में गंदी राजनीति कर रहे हैं. ताकि उन्हें चुनावों में फायदा मिल सके. यह शर्मनाक है. वो कैसे दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान कर सकते हैं जब उन्होंने अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़ दिया है.

रविवार को कुशीनगर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलवर में हुए दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मायावती पर सीधा हमला बोला था. उन्होंने कहा कि बीएसपी के सहयोग से चलने वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मायावती को तुरंत ही अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए.

पति के सामने हुआ था महिला का गैंगरेप

राजस्थान के अलवर में एक दलित महिला से उसके पति के सामने गैंगरेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था. गैंगरेप केस में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार घटना 26 अप्रैल को हुई, जब आरोपियों ने उसे और उसके पति का रास्ता रोका और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके पति के सामने उसका गैंगरेप किया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपराध का विडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके बाद यह विडियो वायरल हो गया.

इस घटना के बाद पुलिस की घोर लापरवाही सामने आने के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आया था. पुलिस ने 2 मई को एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद जिले के एसपी राजीव पचार को पूरे मामले को ठीक ढंग से नहीं संभालने और गैंगरेप की गंभीरता का आकलन करने में असफल रहने पर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *