रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ में विलन के रोल में होंगे अभिमन्यु सिंह

अभिनेता अभिमन्यु सिंह निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

अभिमन्यु ने कहा, यह एक रोचक किरदार है। अक्षय सर और मैं एक दूसरे को जानते हैं और पहले दिन से ही उनके साथ शूटिंग करने में काफी मजा आया। यह एक गंभीर दृश्य था और उसे एक दिन में पूरा करना था और हमने ऐसा किया।

उन्होंने कहा, अक्षय और रोहित सर के साथ शूटिंग का अनुभव काफी अच्छा रहा।

अभिमन्यु इससे पहले फिल्म अक्स और मॉम में भी नजर आ चुके हैं।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *