योगी ने कहा- इस बार मोदी का नाम भी और काम भी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2014 में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट दिया था लेकिन इस बार मोदी का नाम भी है और काम भी है ।

योगी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, 2014 में लोगों ने मोदी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन 2019 में मोदी का नाम भी है और काम भी है ।

उन्होंने सपाबसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 मई को जब एक बार फिर से मोदी सरकार आएगी तो बुआ :बसपा सुप्रीमो मायावती: बोलेगी कि बबुआ :सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव: गुंडों का सरताज है ।

योगी ने कहा कि प्रदेश में अब जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसका स्थान या तो जेल में है या फिर राम नाम की सत्य की यात्रा है ।

उन्होंने कहा आजमगढ़ में एक भी विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन जब हम पिछली बार आए तो इसकी स्वीकृति हमने दी थी और आने वाले समय में हम ही इसका उद्घाटन भी करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *