फीनलैण्ड की मोबाइल निर्माता कंपनी Nokia 9PureView स्मार्टफोन को MWC 2019 में पेश किया गया था। अब इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। पांच रियर कैमरा के साथ पेश हुए इस फोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडडर्स सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे यह जाहिर होता है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एक नोकिया स्मार्टफोन जिसका मॉडल नंबर TA-1182 है, इसे वाई-फाई और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं।
Nokia Mobile का टीजर हुआ जारी: Nokia Mobile के फेसबुक पेज पर एक वीडियो टीजर जारी किया गया है। इसमें फैन्स से कहा गया है कि Nokia 9PureView से शानदार फोटोज लेने के लिए तैयार हो जाएं। वहीं, अब Nokia 9PureView को BIS सर्टिफिकेशन भी मिल गया है।
इस फोन को BIS डाटाबेस में TA-1087 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, मॉडल नंबर TA-1182 के नोकिया स्मार्टफोन की बात की जाए तो वाई-फाई सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक, यह फोन एंड्रॉइड पाई पर काम करेगा। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन दिया गया है।
Nokia 9PureView के फीचर्स: इस फोन की खासियत इसका रियर कैमरा है। इस फोन में कुल मिलाकर 6 कैमरा मौजूद है। इसका रियर कैमरा पेंटा सेटअप के साथ आता है। इसमें से पांच सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इन 5 मे से दो सेंसर RGB डाटा के साथ वहीं 3 सेंसर मोनोक्रोम डाटा है।
वहीं, छठा सेंसर 3D ToF है। नोकिया के मुताबिक, ये 6 कैमरा एक साथ काम कर सकते हैं। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।इसमें 5.99 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें QHD+ रेजोल्यूशन दिया गया है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेकर्शन दी गई है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 128 जीब की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। यह एंड्रॉइड वन पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए 3320 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। फोन में IP67 सर्टिफिकेशन मौजूद है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G और ड्यूल VoLTE, USB 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.0, ड्यूल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।