क्या आप जानते हैं गूगल क्रोम के इन फीचर्स के बारे में जिनका इस्तेमाल आपको स्मार्ट बनाता है

इंटरनेट की दुनिया में हम कुछ भी सर्च करते हैं तो उसके लिए हम किसी न किसी ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं जिनमें क्रोम ब्राउजर बेहद लोकप्रिय माना जाता है. अगर आप भी Google Chrome इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि इस पर सीधे टाइप करके सर्च करने के अलावा कुछ ऐसे बढ़िया फीचर्स भी हैं जो आपको शायद पता भी नहीं होंगे। देखें कुछ ऐसे ही ट्रिक्स जो आपका काफी समय बचाएंगे और काम आसान कर देंगे।

काम करते वक्त हम लोग अक्सर कई सारे टैब्स एक साथ खोल लेते हैं। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि कोई जरूरी टैब आप गलती से बंद कर गए हों? इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बस नया टैब खोलकर Ctrl+Shift के साथ T क्लिक करना है।

अगर आपने एक से ज्यादा टैब खोल रखे हैं और आप जिस टैब पर काम कर रहे हैं उसे छोड़कर दूसरे टैब को जल्दी से देखना है तो Ctrl Key के साथ 1 से लेकर 9 तक अलग-अलग नंबर के टैब पर जल्दी से पहुंच सकते हैं। जैसे 1 नंबर पर पहला टैब, 2 नंबर पर दूसरा इसी क्रम में टैब बदलते चले जाएंगे। Ctrl 9 से आप आखिरी टैब पर पहुंच जाएंगे।

कई बार कोई टेक्स्ट पढ़ते वक्त उसमें ऐसा शब्द आ जाता है जिसका मतलब हमें पता नहीं होता। या किसी शब्द के बारे में हमें ढूंढ़ना होता है तो हम उसे कॉपी करके वेब सर्च के लिए डालते हैं। ऐसा न करना चाहें तो आप बस उस शब्द को सिलेक्ट करके राइट क्लिक कर दीजिए, इसमें गूगल सर्च का ऑप्शन अपने आप ही आ जाएगा।

अगर आप ऐंड्रॉयड मोबाइल में क्रोम में किसी शब्द को सर्च करना चाहते हैं तो यह और भी आसान है। जो शब्द आपको सर्च करना है उसे बस उसे थोड़ी देर तक प्रेस करके रखें इसके बाद उसमें सिलेक्ट, कॉपी जैसे ऑप्शन के साथ सर्च का ऑप्शन भी आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *