नोएडा के सेक्टर 49थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले एक युवक ने बुधवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. वहीं दूसरी ओर, बादलपुर थाना क्षेत्र के एयर फोर्स कॉलोनी में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि परीक्षा में नंबर कम आने से वह परेशान थी.
सेक्टर 49थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैनपुरी जनपद के मूल निवासी, सर्फाबाद गांव में रहने वाले दीपेश कुमार (32वर्ष) ने आज सुबह अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक ने मरने से पूर्व कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है.
वहीं, थाना बादलपुर क्षेत्र के एयर फोर्स कॉलोनी में रहने वाली 12वीं की छात्रा ने मंगलवार रात में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसने एक सुसाइड नोट में लिखा है मैं अभिभावकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. थाना बादलपुर के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
भाषा