VVS लक्ष्मण ने हितों के टकराव के आरोप पर COA को दिया कड़ा जवाब

हितों के टकराव का आरोप झेल रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने क्रिकेट सलाहकार समिति को लेकर प्रशासकों की समिति के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि उनके बीच संवाद की कमी है.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि COA ने पहले CAC के लिए व्यापक भूमिका का वादा किया था, लेकिन वो इसका इस्तेमाल सिर्फ सीनियर राष्ट्रीय टीम के कोच के चयन के लिए करता है.

मैदान में शांत रहने वाले लक्ष्मण ने बीसीसीआई के लोकपाल सह नैतिक अधिकारी को हितों के टकराव मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर टकराव की बात आती है तो मैं उसका विरोध करने के लिए तैयार हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *