आजम खान की विवादास्पद टिप्पणी पर बोलीं जया, ‘आजम खान के घर में क्या मां या बहू-बीवी नहीं हैं’

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के जया प्रदा को लेकर विवादास्पद टिप्पणी के बाद मामला तूल पकड़ रहा है.अब आजम खान की टिपण्णी का जया प्रदा ने जवाब दिया है. जया ने कहा है कि क्या आजम खान के घर में बीवी या मां नहीं है जो वो इस तरह के बयान दे रहे हैं. इसके साथ ही जया ने यह भी कह कि अगर आजम खान को लगता है कि उनकी टिप्पणियों से डरकर में रामपुर छोड़ दूंगी तो वो गलत सोच रहे है.

जया प्रदा ने कहा है कि आजम खान ने जो शब्द उनके लिए कहे हैं, वो अपनी जुबान से कहना भी नहीं चाहतीं और न ही कह पाएंगी. जया प्रदा ने आजम खान की आलोचना करते हुए कहा कि ये शख्स सुधरने वाला नहीं है और इस बार तो हद ही पार कर दी है.

उन्होंने कहा कि क्या आजम खान अपने घर की महिलाओं के लिए भी ऐसे बयान देंगे. ऐसा कहते हुए जया प्रदा ने आजम खान से अपने सभी रिश्ते खत्म करने का भी ऐलान कर दिया.

क्या कहा था आजम खान ने?

एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17बरस लग गए. मैं 17दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है. मैं 17दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17बरस लगे, 17बरस. हालांकि, आजम खान ने इस वीडियो में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया है.

आपको बता दें आजम खान के इस बयान की हर जगह आलोचना हो रही है.आज़म खान को महिला आयोग ने इस टिपण्णी के बाद नोटिस भी भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *