भाजपा विधायक का चुनाव रद्द करने के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करेगा न्यायालय

उच्चतम न्यायालय भाजपा नेता पबुभा मानेक की उस अपील पर 22अप्रैल को सुनवाई करने के लिए सोमवार को राजी हो गया जिसमें उन्होंने द्वारका विधानसभा सीट से उनका चुनाव रद्द करने के गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि वह अगले सोमवार को अपील पर सुनवाई करेगी।

गुजरात उच्च न्यायालय ने दोषपूर्ण नामांकन पत्र दायर करने के लिए मानेक के निर्वाचन को 12अप्रैल को रद्द कर दिया था और इस सीट से उपचुनाव का आदेश दिया था।

द्वारका विधानसभा क्षेत्र से 2017में मानेक की जीत को उनके प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार मीरामनभाई गोरिया ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *