तय समय से पहले ही हो गया ‘GOT’ का टीवी नाउ पर प्रीमियर

गेम ऑफ थ्रोन्स के कुछ प्रशंसकों के लिए विंटर चार घंटे पहले ही आ गया। दरअसल कुछ प्रशंसकों ने अंतिम सीजन का एचबीओ का यह शो डायरेक्ट टीवी नाउ पर तय रिलीज से पहले ही देख लिया।

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक आठवें सीजन के पहले एपीसोड का यह शो डायरेक्ट टीवी नाउ पर रात नौ बजे की जगह शाम पांच बजे ही प्रीमियर हो गया। कुछ यूजर्स के लिए कई घंटो तक यह शो लाइव था। हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया।

डायरेक्ट टीवी नाउ का मालिकाना हक एटीएंडटी के पास है।

एटीएंडटी के प्रतिनिधि ने बताया, हमारा सिस्टम भी गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए काफी उत्साहित हो गया और उसने कुछ डायरेक्ट टीवी नाउ के यूजर्स को गलती से पहले ही यह शो दिखाया।

उन्होंने कहा, जब हमें इस गलती के बारे में पता चला तो हमने तुरंत इसे ठीक किया।

एचबीओ का मालिकाना हक भी एटीएंडटी के पास ही है।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *