एयरटेल ने 25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के लिए रिकार्ड की तिथि 24 अप्रैल

प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने 25,000करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू के रिकॉर्ड की तिथि 24अप्रैल तय की है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी कोष जुटाने के लिए निदेशकों की विशेष समिति की बुधवार को हुई बैठक में रिकॉर्ड की तिथि तय की गई, जिससे राइट्स इश्यू में इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन करने वाले पात्र शेयरधारक तय किए जा सकें।

समझा जाता है कि भारती एयरटेल को राइट्स इश्यू के लिए पहले ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के बोर्ड ने राइट इश्यू के प्रस्ताव को फरवरी में मंजूरी दी थी।

एयरटेल ने 220रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर पूर्ण चुकता शेयर जारी कर 25,000करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू लाने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी बिना मियाद वाले विदेशी मुद्रा वाले बांड निर्गम के जरिये 7,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त जुटाएगी।

रिकार्ड की तिथि तक शेयरधारक रही इकाइयां ही इस निर्गम में आवेदन कर सकेंगी।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *