सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया जाति-धर्म के नाम पर खाई पैदा करने का आरोप

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है और देश में जाति-धर्म की खाई पैदा कर रही है.

दरअसल, अखिलेश ने यह बात एक चुनावी जनसभआ के दौरान कही है. आपको बता दें, गठबंधन प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में एक चुनावी जनसभा के दौरान अखिलेश ने कहा किभाजपा देश में नफरत फैला रही है तथा यह धोखेबाज पार्टी है । भाजपा देश में काम के स्थान पर नफरत पैदा कर रही है. वह जाति धर्म की खाई पैदा कर रही है.

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब जनता को ज्यादा धोखा नहीं दे सकते. भाजपा का घोषणा पत्र धोखे वाला घोषणा पत्र है. भाजपा देश में नफरत फैला रही है।उसका विकास से कोई लेना देना नहीं है.

इस दौरान उन्होंने अखिलेश ने कहा कि सपा बसपा रालोद के गठबंधन से भाजपाई घबराए हुए हैं.

उन्होंने भाजपा के 2014 लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें वायदा किया गया था कि चप्पल पहन कर सड़क पर घूमने वाला गरीब भी हवाई जहाज में बैठ पाएगा । क्या कोई हवाई जहाज में बैठ पाया.

अखिलेश ने कटाक्ष किया कि अगर फिर से भाजपा सरकार बन गई तो नौजवानों को नौकरी के स्थान पर पकोड़े बनाने पड़ेंगे.

सपा मुखिया ने कहा कि गठबंधन परिवर्तन लाने को हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *