भारत में ऑनलाइन वीडियो सेवा देने वाले नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो की बढ़ती मांग को देखते हुए इन दोनों प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आपको बता दें, अभी तक भारत में नेटफ्लिक्स की सब्सक्रिप्शन सबसे महंगी मानी जाती थी,
लेकिन इस टैग को हटाने के लिए नेटफ्लिक्स ने सिर्फ 250 रुपये की नई प्लान की टेस्टिंग कर रही है. बता दें कि यदि ऐसा होता है कि नेटफ्लिक्स का यह प्लान पूरी दुनिया में सबसे सस्ता प्लान होगा.
Netflix का यह प्लान सिर्फ मोबाइल/टैबलेट के लिए ही होगा.यानि आप इसे डेस्कटॉप या टीवी पर यूज़ नहीं पाएंगे. अन्य प्लान्स की तरह इस प्लान को भी पहले महीने आप फ्री में नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.लेकिन, इस प्लान के अंतर्गत आप केवल एसडी कंटेंट ही देख पाएंगे.