दे दे प्यार दे: 50 की उम्र में 25 की उम्र की लड़की से प्यार

अजय देवगन ने अपने बर्थडे के दिन अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. एक फॅमिली ड्रामा फिल्म में अजय एक 50 साल के उम्रदराज पति के रोल में दिख रहे हैं जो अपने बच्चों की उम्र की एक लड़की से इश्क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं.

दे दे प्यार दे में अजय देवगन की पहली पत्नी का किरदार तब्बू ने निभाया है. 3 मिनट 17 सेकेंड लंबे ट्रेलर में नजर आता है कि कम उम्र की प्रेमिका को लेकर अजय देवगन कैसे अपने बच्चों, माता पिता और दोस्त का सामना करते हैं. यह भी कि उनकी एक्स वाइफ कैसे उनके प्रेम के आड़े आ रही है. अजय देवगन की कम उम्र की प्रेमिका का किरदार रकुलप्रीत सिंह ने निभाया है. ट्रेलर में कॉमिक टाइमिंग काफी शानदार है.

अलोक नाथ इस फिल्म में अजय देवगन के पिता के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. जबकि जावेद जाफरी ने अजय के दोस्त की भूमिका निभाई है. जिम्मी शेरगिल भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रहे हैं. टोटल धमाल के बाद ये फिल्म इस साल अजय की दूसरी कॉमेडी ड्रामा है.

इस फिल्म को TSeries और लव फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. जबकि अकीव अली ने निर्देशन किया है. दे दे प्यार दे को इसी साल 17 मई को रिलीज किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *