कांग्रेस का हाल ही में दामन थामने वाले गुजरात के नेता हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने हार्दिक की चुनाव लड़ने की अर्जी पर तुरंत सुनवाई करने पर रोक लगा दी है.
हार्दिक पटेल के नामांकन की हार्दिक तारीख चार अप्रैल ही है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट का कोई भी फैसला मुश्किल है. ऐसे में हार्दिक पटेल का चुनाव लड़ना मुश्किल नजर आ रहा है.
बता दें कि विसनगर दंगा मामले में हाई कोर्ट से कोई राहत ना मिलने के बाद हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. साल 2015 में आरक्षण आंदोलन के दौरान स्थानीय बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के दफ्तर में तोड़फोड़ के आरोप में हार्दिक पटेल और लाल जी पटेल समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.
हार्दिक पटेल पहले ही गुजारत के जामनगर से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की थी. हार्दिक पटेल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.