बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल के बिगड़े बोल, मायावती को ‘होलिका’ तो अखिलेश का कहा- ‘कल का लड़का’

नरेश अग्रवाल और विवादित बयानों का पुराना नाता रहा है. और एक बार फिर से वो चर्चाओं में हैं. इस बार उन्होंने मायावती पर निशाना साधा है. नरेश अग्रवाल ने मायावती की तुलना होलिका से की और कहा कि होलिका दहन की शुरूआत हरदोई से हुई थी, तब भी बुआ जली थी और अब चुनावी माहौल में बुआ-बबुआ की बारी है.

हरदोई के श्रवण देवी मंदिर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे नरेश गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन का हाल टिटहरी चिड़िया की तरह है जो पैर ऊपर करके सोचती है कि आकाश गिरा तो वह रोक लेगी. गठबंधन का हाल वैसा ही हाल बिना नेता चुने 22 दलों के गठबंधन का है जो पीएम नरेंद्र मोदी को रोकने का ख्वाब देख रहा है. उन्होंने कहा कि गठबंधन तो पति पत्नी के बीच होता है- भाई बहन और बुआ के बीच कैसा गठबंधन.

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को कल का लड़का करार दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर की गलती की. नरेश अग्रवाल यही नहीं रुके और कहा कि बंगाल खाली करते समय टोटी उखाड़ ले गए .अब जनता की भी टोटी उखाड़ना चाहते हैं.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे नरेश अग्रवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. नरेश अग्रवाल एसपी की ओर से राज्यसभा ना भेजे जाने से नाराज थे. नरेश अग्रवाल यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं. एसपी में आने से पहले वो मायावती की पार्टी बीएसपी में रह चुके हैं. नरेश अग्रवाल को जोड़तोड़ की राजनीति का माहिर माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *