प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के इच्छुक हैं जोई रूसो, बातचीत जारी

एवेंजर्स एंडगेम के सह-निर्देशक जोइ रूसो ने सोमवार को अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए उनके साथ इस संबंध में बातचीत जारी होने की जानकारी दी.

रूसो ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, प्रियंका अब वैश्विक स्तर पर पहचानी जाती हैं. वह लाजवाब हैं. मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा. मेरी उनसे बातचीत जारी है. मैं अभी यह नहीं बताऊंगा कि किस बारे में बात की जा रही हे.

फिल्मकार ने यहां एक्शन फिल्म दबंग की तारीफ भी की, उन्होंने कहा, मैं एक एक्शन निर्देशक हूं. इसलिए मैंने कई वर्ष पहले दबंग देखी थी और फिर दबंग2 भी देखी. रूसो अपनी बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के प्रचार के लिए भारत पहुंचे हैं. फिल्म एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *