दिल्ली में अब गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आज सुबह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो 21 डिग्री सेल्सियस था।
आर्द्रता का स्तर 49 फीसदी दर्ज किया गया। रविवार की सुबह तक दिल्ली में 0.3 मिमी बारिश हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने मजबूत सतही हवाओं के साथ आकाश में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
कल दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भाषा