सेंसेक्स की शीर्ष 10में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 57,403करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10कंपनियों में सात का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 57,402.93करोड़ रुपये बढ़ गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक बढ़ा। आलोच्य सप्ताह के दौरान शीर्ष 10कंपनियों में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलांयस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक फायदे में रहीं। हालांकि टीसीएस, आईटीसी और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण कम हो गया।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,260.54करोड़ रुपये बढ़कर 2,86,301.54करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,297.66करोड़ रुपये बढ़कर 8,63,995.66करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 12,208.98करोड़ रुपये बढ़कर 6,30,853.98करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स का 6,341.22करोड़ रुपये बढ़कर 3,69,688.22करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 4,884.11करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,106.11करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का 323.64करोड़ रुपये बढ़कर 2,54,865.64करोड़ रुपये और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 86.78करोड़ रुपये बढ़कर 3,24,305.78करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हालांकि एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 2,544.62करोड़ रुपये गिरकर 3,38,658.38करोड़ रुपये, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 1,593.96करोड़ रुपये गिरकर 7,50,627.04करोड़ रुपये और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 876.4करोड़ रुपये गिरकर 3,63,713.60करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर्स, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

बीते सप्ताह सेंसेक्स 508अंक यानी 1.33प्रतिशत मजबूत हुआ।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *