शादी का झांसा दे कर युवती के साथ दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एक अखबार के संपादक ने एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। वहीं थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम चिटैहरा में रहने वाली एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

थाना सेक्टर 24के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि गिझौड़ गांव में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 24में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अहिंसा एक्सप्रेस नामक समाचार पत्र के संपादक अखिलेश कुमार शुक्ला ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम चिटैहरा में रहनेवाली महिला ने थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मनोज नाम के एक व्यक्ति ने उसके साथ घर में घुस कर दुष्कर्म किया तथा इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *