योगी को काले झंडे दिखाने जा रहे वकील हिरासत में

चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खंड पीठ की स्थापना के मुद्दे पर काले झंडे दिखाने जा रहे वकीलों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बार एसोसिएशन के सचिव विश्वास त्यागी ने कहा कि वकील लंबे समय से खंड पीठ की स्थापना के मुद्दे पर भाजपा के सांसद, विधायकों से मुलाकात का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन किसी ने भी समय नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि वकीलों ने किसी तरह की सुनवायी ना होने की स्थिति में मुख्यमंत्री के गाजियाबाद आने पर काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। कचहरी परिसर से वकील एकत्र होकर निकले ही थे कि एसएसपी दफ्तर के नजदीक उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *