बॉलीवुड और टॉलीवुड के बीच गहरी दोस्ती पुरानी है. एक दूसरी इंडस्ट्री की मशहूर फिल्मों की रीमेक भी बनाई जाती हैं. तमाम बड़े सितारे दूसरी इंडस्ट्री की फिल्मों में काम भी करते हैं.अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही शाहरुख़ खान भी टॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं. शाहरुख़ साउथ फिल्म थालापथी 63 में दिख सकते हैं.
फिल्म की बात करें तो फिल्म में शाहरुख़ के साथ जैकी श्रॉफ विलन के किरदार में नजर आ सकते हैं. उनके अलावा फिल्म में योगी बाबू, विवेक, आनंदराज जैसे अन्य कलाकार हैं.
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा हो सकती हैं जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय एक फुटबॉल कोच के रूप में दिखेंगे.