PUBG के Season 6 खेलने में आखिर क्यों आ रही भारतीय यूजर्स को परेशानी, जानें वजह

बेहद कम समय में दुनिया भर में लोकप्रिय बना चीन निर्मित गेम PUBG के Season 6 खेलने में भारतीय यूजर्स को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी बजह से PUBG के भारतीय फैन्स में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. दरअसल, गेमप्ले के दौरान यूजर्स को टाइम आउट जैसे Error मिल रहे हैं

जिसकी वजह से गेम के दौरान ही यूजर्स सर्वर से आउट हो जा रहे हैं. आपको बता दें, पिछले साल मार्च में PUBG को लॉन्च किया गया था, इसके बाद से ही यह भारत समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला गेम बन गया. मार्च में ही PUBG ने अपनी एनिवर्सरी पूरी की है.

अगर कुछ यूजर्स की मानें तो उन्हें ये नोटिफिकेशन आया जिसमें लिखा था कि आप इस गेम को आज 6 घंटे खेल चुके हैं. आप दोबारा अगले दिन सुबह 5:30 बजे से फिर से खेल सकते हैं. अर्थात् इसका मतलब यह है कि यूजर्स इस गेम को 6 घंटे से ज्यादा नहीं खेल पा रहे हैं.

हालांकि, कई यूजर्स ने ट्वीट के माधयम से इस बात की शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें 3 घंटे खेलने के बाद से ही सर्वर से आउट कर दिया जा रहा है. यूजर्स को आ रही समस्या के बारे में जानकारी के बाद PUBG Mobile India ने ट्वीट करके यूजर्स से माफी मांगी थी.

आपको बता दें, हाल ही में इस गेम के डेवलपर्स ने इसका एनिवर्सरी पूरी होने पर सके लिए 0.11.5 अपडेट किया है. इस नए अपडेट में प्लेयर्स गेम के दौरान एक साल पूरा होने की एनिवर्सरी पार्टी सेलिब्रेट कर पाते हैं. गेम प्ले के दौरान यूजर्स स्पॉन आइलैंड पर बर्थडे पार्टी और फायरवर्क्स का भी आनंद ले पाते हैं.

मैच के दौरान प्लेयर्स बर्थडे केक फाइंड करते हैं जिसका इस्तेमाल वो आगे फायदे के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा इस नए अपडेट में रॉयल पास, डायनामिक वेदर, G36C राइफल जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

भारत में इस गेम की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है. कि गुजरात समेत देश के कई राज्यों में इसे प्रशासन द्वारा बैन लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, इस गेम के प्रति लोगों के बढते रुझान ने सामाजिक जीवन अस्त-वयस्त कर दिया है. कई बच्चों के अपने ही घर में चोरी करने का कई मामले भी सामने आ चुके हैं.

अब ऐसे में भारतीय यूजर्स को सीजन 6 खेलने के दौरान हेल्थ वार्निंग और टाइम आउट जैसे एरर मिल रहे हैं. जैसे ही कोई यूजर 6 घंटे से ज्यादा गेमप्ले करता है तो उसे इस सीजन को खेलने से 24 घंटे के लिए बैन किया जाता है.

यह परेशानी केवल भारतीय सबकॉन्टिनेंट (उपमहाद्वीप) के यूजर्स को ही आ रही है. यूजर्स की मानें तो इस अपडेट को भारतीय सबकॉन्टिनेंट के यूजर्स को PUBG की आदत से छुटकारा देने के लिए लाया लगा है. इसके बाद से PUBG के कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के अलावा गेम फोरम पर भी दर्ज कराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *