बॉलीवड में राजनेताओं पर फिल्में बनाने का सिलसिला चल पड़ा है.डॉ. मनमोहन सिंह, बाल ठाकरे, एनटी रामाराव, नरेंद्र मोदी और जयललिता के बाद अब देश में दलित राजनीति को ताकतवर बनाने वाली मायावती के जीवन ने फिल्मकारों को आकर्षिक किया है.
रिपोर्ट्स की माने तो मायावती पर बायोपिक बन सकती है. खबरें आ रही हैं कि इसमें मायावती का रोल विद्या बालन निभा सकती हैं. फिल्म को सुभाष कपूर डायरेक्ट कर सकते हैं.
हालाँकि सुभाष कपूर से इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने इस बात को झूठा बता कर ख़ारिज कर दिया.
वैसे अगर रिपोर्ट्स की बात सच साबित हुईं तो ये विद्या बालन के लिए बड़ा मौका होगा.
आपको बता दें कि फिलहाल विद्या बालन एक वेब सीरीज पर भी काम कर रही हैं. इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं.