अपने बेबाक अंदाज़ से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली कंगना रानौत बतौर एक्ट्रेस भी एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने फ़िल्मी जर्नी के बारे में खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया.
कंगना ने बातचीत इमं खुलासा किया, फिल्म पद्मावत के लिए मेरी संजय लीला भंसाली के साथ एक मीटिंग हुई थी. उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी. साफतौर पर पूछे जाने पर कि क्या भंसाली ने उन्हें फिल्म पद्मावत के लिए अप्रोच किया था तो कंगना ने कहा, हां. बातचीत हुई थी. उस वक्त मैं मणिकर्णिका कर रही थी, इसलिए इस पर आगे बात नहीं हो पाई. लेकिन हमारे बीच बातचीत हुई थी. इससे पहले भी वह चाहते थे कि मैं फिल्म गोलियों की रासलीला का सॉन्ग करूं. वो एक फिल्म निर्माता हैं, जो आपके ऊपर मजबूत छाप छोड़ सकते हैं.
आपको बता दें कि फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था. फिल्म में दीपिका के रोल को खूब सराहना मिली थी.
कंगना के आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो कंगना जल्द ही एकता कपूर की फिल्म मेंटल है क्या, अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा में नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही वो जल्द ही जयललिता की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं.