रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किये दो नए मॉडल, जानिये इनकी कीमत और स्पेक्स

बाइक की दुनिया में रॉयल एनफील्ड की अपनी एक अलग पहचान है. और भारत में इसका एक लंबा इतिहास भी रहा है. लंबे समय से बाजार में अपनी धमक रखने वाली इस कंपनी ने भारत में अपनी Bullet Trials Works Replica 350 और Bullet Trials Works Replica 500 को लॉन्च कर दिया है.

आपको बता दें, रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स 350 की कीमत 1.62 लाख रुपये रखी गई है, वहीं ट्रायल्स 500 की कीमत 2.07 लाख रुपये रखी गई है. दोनों ही कीमतें एक्स-शोरूम, इंडिया हैं. ये दोनों ही मोटरसाइकल रॉयल एनफील्ड क्रमश: Bullet 350 और Bullet 500 पर बेस्ड हैं.

इन बाइक्स को खासतौर पर खराब सड़कों पर चलने के लिए बनाया गया है. नई रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स का नाम 1950 के दौर की पुरानी रग्ड रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकल्स से लिया गया है ऑफ-रेस में हिस्सा लेती थीं. नई ट्रायल्स मोटरसाइकल में रेट्रो-स्क्रैम्बलर लुक है जो ओवरऑल डिजाइन को काफी जच रहा है. साथ ही यहां डिजाइन को और बेहतर बनाने के लिए ढेरों एक्सेसरीज का भी ऑप्शन दिया गया है.

रॉयल एनफील्ड Trials Works Replica 350 में 346cc, सिंगल-सिलिंडर, फोर-स्ट्रोक, ट्विन स्पार्क, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 5,250rpm पर 19.8bhp का पावर और 4,000rpm पर 28Nm का पिक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

वहीं रॉयल एनफील्ड Trials Works Replica 500 में 499 cc, सिंगल-सिलिंडर, फोर-स्ट्रोक, स्पार्क इग्निशन, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है. ये इंजन 5,250 rpm पर 27.2 bhp का पावर और 4,000 rpm पर 41.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ भी 5-स्पीड गियरबॉक्स मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *