नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने पंजाब नेशनल बैंक ( PNB ) पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना SWIFT के नियमों में अनियमितता बरतने के चलते लगाया है। इंटरनेशनल हस्तांतरण के लिए SWIFT का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक तरह का सॉफ्टरवेयर है जिसका इस्तेमाल विश्व के सभी बैंक आपस में ट्रांजैक्शन के लिए करते हैं। नीरव मोदी ने इसी का गलत इस्तेमाल कर पंजाब नेशनल बैंक को करीब 12000 करोड़ रुपये का चूना लगाया।
Reserve Bank of India imposes penalty of Rs 2 crores on Punjab National Bank for non-compliance of regulatory directions with regard to SWIFT operations
ANI (@ANI) March 26, 2019
ग़ौरतलब पंजाब नेशनल बैंक के सात साथ रिजर्व बैंक अन्य कई बैंकों पर जुर्माना लगाया था। जिन बैंकों पर जुर्माना लगाया था उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, सिटी यूनियन बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक शामिल हैं।