नई दिल्ली ( एजेंसी ) : बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले, अपने जमाने के फेमस, चार्मिंग फारुख शेख की आज 71वीं जयंति है। पैरेलल सिनेमा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दिग्गज एक्टर फारुख शेख का जन्म गुजरात के अमरोली में 25 मार्च 1948 को हुआ था। फारुख अक्सर उस तरह कि फिल्म करते थे जो समाज की सच्चाई को सामने रखती थी।
शतरंज के खिलाड़ी, उमराव जान, बाजार, चश्म-ए-बद्दूर, क्लब 60 और कई बेहतरीन फिल्मों में अपने सादगी भरे अभिनय से दिल जीतने वाले एक्टर फारुख शेख का आज 25 मार्च को जन्मदिन है।
2014 में रिलीज हुई यंगिस्तान फारुख शेख की आखिरी फिल्म थी। फारुख शेख टीवी शो जीना इसी का नाम है के लिए मशहूर हुए। इस शो में उन्होंने कई जानी मानी हस्तियों के इंटरव्यू किए। 28 दिसंबर 2013 को फारुख साहब दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को अलविदा कह गए।