25 मार्च से Realme की सेल, Realme3 समेत इन तीन स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट

भारतीय मोबाईल बाजार में तेजी से अपना पैर जमाता चीनी कंपनी Realme ने अपने मोबाइल बोनांजा सेल की घोषणा की है. इस दौरान रियलमी के Realme 3, Realme 2Pro और Realme U1, इन तीन स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा.

इस सेल की शुरुआत 25 मार्च से होगी जो 28 मार्च तक जारी रहेगी. रियलमी स्मार्टफोन्स पर इन डिस्काउंट्स का फायदा ग्राहक फ्लिपकार्ट, अमेजन, रियलमी ऑनलाइन स्टोर और रियलमी रिटेल स्टोर्स से ले सकते हैं.

आपको बता दे, इस सेल के अंतर्गत Realme 3 को ग्राहक फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर 500 रुपये की छूट के साथ खरीद पाएंगे. हालांकि, इसका फायदा केवल एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर मिलेगा.

बताते चलें, इस ऑफर का फायदा ग्राहक अमेजन या रिटेल स्टोर पर नहीं ले पाएंगे.वहीं, कंपनी के फ्लैगशिप Realme 2 Pro स्मार्टफोन के कीमत की अगर बात करें तो इसे 13,990 रुपये में लॉन्च किया गया था.

सेल के दौरान ग्राहक फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. Realme U1 की बात करें तो इसे बाजार में 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था.

सेल के दौरान ग्राहक इसे अमेजन, रियलमी की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे. इतना बीं नहीं अगर आप इस स्मार्टफोन के अमेज़न से खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *