हरियाणा में गुरूद्वारा-मंदिर की जमीन को लेकर हुई खुनी संघर्ष में एक की मौत, 15 घायल

हरियाणा के कैथल जिले में गुरूद्वारा और मंदिर के बीच भूखंड की हदबंदी को लेकर हुए संघर्ष में 50वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और 15लोग घायल हो गये। जिले के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुहला क्षेत्र में बदसुई गांव में दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया।

विवाद एक मंदिर और गुरूद्वारे के बीच साझी जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ।पुलिस ने बताया कि दोनों समूहों ने लाठियों का उपयोग किया और एक दूसरे पर ईंट फेंकी। इसमें शमशेर सिंह नामक व्यक्ति के सिर में चोट आयी और अस्पताल में उसकी मौत हो गयी

और करीब 15लोग घायल हुए है। कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में 35अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *