जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी कंगना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक फिल्म में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभाने की तैयारी कर रही हैं. अभिनेत्री से नेता बनीं जयललिता का पांच दिसंबर 2016 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उन्हें पुरात्ची थलाईवी के तौर पर जाना जाता है जिसका अर्थ क्रांतिकारी नेता होता है.

तमिल में थलाईवी और हिंदी में जया शीर्षक से बन रही इस बायोपिक फिल्म का निर्देशन दक्षिण की फिल्मों के शीर्ष फिल्मकारों में से एक विजय कर रहे हैं. विजय ने मद्रासापट्टिनम और दैवा तिरुमगल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

कंगना ने एक बयान में कहा, जयललिता जी इस सदी की सबसे सफल महिलाओं में से एक हैं. वह एक सुपरस्टार थीं और आगे चलकर प्रसिद्ध राजनीतिक हस्ती बनीं, मुख्यधारा की फिल्म के लिए यह बेहतरीन विषय है. मैं इस बड़ी परियोजना का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं.

विजय ने कहा कि वह इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी को समझते हैं और उनकी टीम बेहद सावधानी एवं ईमानदारी से इस पर काम करेगी.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *